शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के दिशा निर्देश पर आज टीहरी विस्थापित कॉलोनी ,बिना एनक्लेव, शिव धाम कॉलोनी, गोकुलधाम, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सुभाषनगर, न्यू शिवालिक नगर सहित रामधाम मेन मार्केट में नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइजर का कार्य किया गया। शिवालिकनगर, टीहरी विस्थापित कॉलोनी व सुभाषनगर में करोना केस की पुष्टि होने पर तत्काल ही सैनिटाइजर का कार्य करवाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का कहना है कि जिस तेजी के साथ क्षेत्र में करोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए क्षेत्र को सैनिटाइज किया जाना अति आवश्यक है। उसी के मद्देनजर संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र को कतार बध तरीके से सैनिटाइज का किया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका के कर्मचारियों की कहीं टीमें बनाई गई हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य कर रही हैं।