देहरादून। पढ़ाई करने के लिए आए युवक ने मकान मालिक की बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। बताया जा रहा हैं की शादी का झांसा देकर उसके साथ पिछले छह महीने से युवक दुष्कर्म करता चला आ रहा था । फिलाहल आरोपित युवक फरार बताया जा रहा हैं । कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती ने तहरीर में बताया कि युवक निवासी गांव बसेड़ा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश सितंबर 2022 में आइलेट्स की तैयारी करने के लिए देहरादून आया था। युवक ने युवती के यहां कमरा किराये पर लिया। धीरे-धीरे युवती की युवक से नजदीकियां बढ़ गईं। उसने युवती से शादी करने की बात कही। इस बीच एक दिन जब वह घर में अकेली थी तो आरोपित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोपित युवक पीड़िता को अलग-अलग जगह ले गया, जहां पर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती द्वारा शादी की बात करने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Don't Miss

error: Content is protected !!