रोडवेज बस स्टैंड कैंपस में रुद्रप्रयाग के बुजुर्ग यात्री की मदद करने के नाम पर तीस हजार रुपये एवं कपड़े से भरा बैग एक युवक ले उड़ा। पीड़ित यात्री की शिकायत पर हरिद्वार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बतादे की रुद्रप्रयाग के पट्टी बच्छन सिंव गांव प्यूंणी निवासी 62 वर्षीय बलवीर रावत अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रहते हैं। सोमवार को कस्बा बहादराबाद में अपनी रिश्तेदारी में होने वाले शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

मंगलवार को वह रुद्रप्रयाग जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार होकर रोडवेज बस अड्डे पहुंचे। बस में सवार होते समय उन्हें वहां एक युवक मिला। युवक ने बैग अंदर रखने की बात कहते हुए उनकी मदद करनी चाही, लेकिन जैसे ही बुजुर्ग बस में सवार हुए तो युवक उनका बैग लेकर फरार हो गया। बैग में 30 हजार रुपये और जरूरी सामान था। बुजुर्ग ने अपने रिश्ते के भाई प्रकाश रावत को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वे मायापुर चौकी पहुंचे। पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रहे हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Don't Miss

error: Content is protected !!