देहरादून /जब से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आगाज हुआ है तब से सभी राजनीतिक दल अपने अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। जेसे जेसे  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हें वेसे वेसे राजनीती के माहिर नेता और कार्येकर्ता अपने फायदे को देखकर पार्टियों को भी बदल रहे है। वहीं चुनाव आयोग ने आचार संहिता लगा दी है। इसी के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल और तेजी तैयारियों में जुटे हैं।इसी बीच उत्तराखंड की सियासत में उठापटक का दौर जारी है। आपको बतादे की  उत्तराखंड की राजनीती में आज एक  बड़ी खबर सामने आ सकती  है। जहां कांग्रेस आज बीजेपी को बड़ा झटका दे सकती   है।

क्योकि सूत्रों की मने तो  लैंसडाउन से विधायक दिलीप रावत आज कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।सिर्फ यही नहीं  आज दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी है। जिसमें कांग्रेस के तमाम नेता दिल्ली में ही मौजूद रहेंगे। ऐसे में दिलीप रावत की जॉइनिंग आज ही दिल्ली में  हो  जाने के कयास लगाये जा रहे  है। आपको बता दें की बीजेपी लैंसडाउन से हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति रावत को चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है। वही हरक सिंह रावत को इसकी जानकारी भी दी जा चुकी है।ऐसे में दिलीप रावत भाजपा के इस फैसले की भनक लगने के बाद से खासे नाराज नजर आ रहे  हैं।

बुधवार को उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात भी की है। हरीश रावत से भी उनकी मुलाकात हुई है। ऐसे में कांग्रेस के पास लैंसडाउन से लड़ने के लिए एक मजबूत चेहरा दिलीप रावत के रूप में मिल सकता है।और कोंग्रेस पार्टी इस मोके को छोड़ने वाली नहीं है। क्योकि एन वक्त पर मिले इस मोके का फायदा कोंग्रेस पार्टी को मिल सकता हें। जिसके लिए कोई चुक होने की सम्भावना नही हें बाकि आगे के समीकरण बताएँगे अभी फिलहाल शाम तक यह घोषणा होने के पुरे अनुमान है।

error: Content is protected !!