बहादराबाद ब्लॉक बहादराबाद के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा दो सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल का आवाहन किया। कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनवीर सिंह बहादराबाद ने बताया कि दो सुत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पूरे प्रदेश भर में की जा रही है और बताया कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी डॉक्टर वे स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा कोरोना में हम लोग कोई काम नहीं करेंगे।
लगभग 6 महीने से हम लोगों की मांगों को नहीं माना जा रहा है इसलिए हम लोगों ने अपनी मांगों की हड़ताल पूरे प्रदेश भर में हो रही है। वही डॉक्टर विवेक खनना ने कहा कि हम लोग लगातार काम करते रहते हैं लेकिन हमारी 2 सूत्री मांगों को अभी तक भी नई पूरा किया गया है। एनएचएम के डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मियों में इस चीज को लेकर रोष पनप रहा है जिसके चलते आज पूरे प्रदेश में मांगों को लेकर एक दिवसी हड़ताल की जा रही है जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।
इस हड़ताल में डॉक्टर मनवीर सिंह, डॉ प्रियंका सेजु, डॉ विवेक खन्ना, दिनेश प्रसाद पंत, सुशील कुमार, अश्वनी कुमार, राजेश प्रभा, प्रियंका चौधरी, रश्मि चौहान, अंजू चौहान, शबाना अंसारी, मुनेश चौहान, नंदिनी चौहान, प्रीति चौहान, वर्षा चौहान, शालू चौहान, सत्य प्रकाश आदि कर्मचारी गण शामिल रहे।