हरिद्वार/कोरोना योद्धाओं को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा संयुक्त बेनर तले एक कार्यक्रम उत्तरी हरिद्वार के होटल गॉडविन शांतिकुंज भूपतवाला हरिद्वार में आयोजित किया गया कार्यक्रम में आम जनता की मदद करने वाले कोरोना योद्धाओं का संगठन ने सम्मान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सरिता अग्रवाल सदस्य रेलवे मंत्रालय भारत सरकार औऱ कार्यक्रम का संचालन तेज प्रकाश साहु द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में संगठन के सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी और अतिविशिष्ट अतिथि के रूप मे डॉ सरिता अग्रवाल सदस्य रेलवे मंत्रालय भारत सरकार ने शिरकत की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड शिवम खेवड़िया ने संयुक्त रूप से संगठन के सुप्रीमो राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी को पगड़ी एवं तलवार के साथ अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यअतिथि नवानी ने कार्यक्रम में सभी संगठन सदस्यो एवं पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया औऱ कोरोना काल मे आम जनता की मदद करने वाले समाजसेवीयो को सम्मानित किया। उन्होंने कहा की संगठन के द्वारा जनसेवा का कार्य किया जायेगा कार्यक्रम में संगठन का विस्तार किया गया जिसमें कई नये पदाधिकारी बनाये गये औऱ कई महिलाओं को संगठन में जिम्मेदारी दी।

error: Content is protected !!