तहसील भगवानपुर, ब्लॉक भगवानपुर, विधानसभा भगवानपुर क्षेत्र के अंतर्गत इकबालपुर शुगर मिल के पास समाजवादी पार्टी के नेता रविंद्र चौधरी के नेतृत्व में गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आम जनता, गरीब वर्ग और छोटे व्यापारियों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता—विशाल दीवान, शाहजहां, सिद्धार्थ शर्मा, सलाम, समीर, मोंटी, काजल, माही और कोमल रानी—धरने में शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग भी उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि जो सरकार पर्यावरण बचाने के नाम पर लकड़ी के उपयोग को हतोत्साहित करती है, वही आज गैस सिलेंडर की कमी के कारण जनता को परेशान कर रही है।
महंत शुभम गिरी ने कहा कि रसोई गैस की कमी से पूरे देश में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे सरकार और प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। गैस की अनुपलब्धता के चलते कई होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्नक्षेत्र बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।
वहीं, रविंद्र चौधरी ने कहा कि हरिद्वार एक धार्मिक नगरी होने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को दो-दो दिनों तक गैस सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया
