रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।पवित्र माह रमजान के पहले अशरा,जो रहमतों का पखवाड़ा कहलाता है में रोजेदार तरावीह और विशेष नमाज अदा करने में लगे हैं।इस पखवाड़े में पहली बार रोजा रखने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है।पिरान कलियर निवासी मास्टर अजीम(जिला उपाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी) की छः वर्षीय बेटी निदा फातिमा ने पहला रोजा रखा।इस पहले रोजे की खास बात ये रही कि निदा फातिमा के साथ पढ़ने वाली उसकी साथ मुस्लिम बच्चियां भी शामिल हुई,उनमें कुछ हिन्दू नन्हे बच्चे भी इस खुशी में शामिल रहे।सबने मिलकर इन यादगार पलों का लुत्फ उठाया। निदा फातिमा के इनके साथ पढ़ने वाली छात्राओंका कहना था कि निदा फातिमा हमारे हर पर्व में मिलकर खुशी मनाती है। निदा फातिमा के वालिद मास्टर अजीम का मानना है कि हमें अपने बच्चों में अपने-अपने धार्मिक संस्कार बचपन से ही पैदा करने चाहिए,चाहे वे किसी भी धर्म के हों,क्योंकि इससे उनमें राष्ट्रीयता और मानवता का भाव पैदा होता है।उन्होंने कहा कि नन्हें बच्चे फरिश्तों के समान होते हैं।इस मुबारक मौके पर उनके परिवार सहित परिचित भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!