रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी
रुड़की।भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा में हाजी मोहम्मद मुस्तकीम को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के हितों की रक्षा करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला स्तर पर और अधिक सशक्त होकर कार्य करेगा। उन्होंने भाजपा हाई कमान से लेकर जिले के सभी अल्पसंख्यक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!