रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी
रुड़की।गाड़ा बिरादरी के प्रमुख स्तम्भ, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रुड़की हाजी जमशेद के इंतकाल की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
हाजी जमशेद अपने सादे जीवन, जनसेवा और मजबूत नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। ब्लॉक प्रमुख रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास, गरीबों की मदद और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए कई सराहनीय कार्य किए। गाड़ा बिरादरी ही नहीं, बल्कि सभी वर्गों में उनकी अच्छी पकड़ और सम्मान था। उनकी पकड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है वो लगातार सात बार गन्ना समिति के डायरेक्टर रहे एवं प्रत्येक बोर्ड गठन में उनकी भूमिका अहम रही हाजी जमशेद डायरेक्टर गन्ना चुनाव में बड़े बड़े दिग्गजों को मात दी जिस कारण प्रत्येक गन्ना बोर्ड में उनकी भूमिका अहम होती थी
वो जिला पंचायत, ब्लॉक चुनाव, कॉपरेटिव और गन्ना समिति के धुरंधर राजनेता थे ग्रामीण राजनीति में उनकी मजबूत पैठ सहारनपुर और मुजफ्फरनगर तक थी मिलनसार और मधुर वहवहार के कारण उन्हें गाड़ा समाज का जनक कहा जाता था उनके मधुर वहवहार के कारण समाज के प्रत्येक वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ थी
उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की मगफिरत की दुआ की।
हाजी जमशेद का जाना सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। क्षेत्रवासी उन्हें एक ईमानदार, मिलनसार और जनप्रिय व्यक्ति के रूप में हमेशा याद रखेंगे। वो इंसानियत के बड़े लंबरदार थे उन्होंने हमेशा प्यार भाईचारा और इंसानियत के लिए अपना जीवन समाज को समर्पित किया।

error: Content is protected !!